Dubai में भारतीय मूल के 3 युवकों पर तलवारों से हमला, 2 की मौत, एक गंभीर

Written by

in

हैदराबादः विदेश जाकर अपने परिवार का भविष्य संवारने का सपना लेकर दुबई गए तेलंगाना के 3 भारतीय नागरिकों के साथ एक खौफनाक घटना होने का मामला सामने आया है जिसमें 2 युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि हमलावर ने धार्मिक नारे लगाते हुए बेकरी में घुसकर तलवार से हमला कर दिया।

इस हमले में तेलंगाना के निर्मल जिले के सौन गांव निवासी 35 वर्षीय अश्तापु प्रेमसागर की मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथ काम कर रहे निजामाबाद के श्रीनिवास भी जान गंवा बैठे। तीसरे युवक सागर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ितों के परिवारों में कोहराम मच गया। वहीं पूरी इलाके में भी शोक की लहर दौड़ गई।

परिजनों का आरोप है कि हमला एक पाकिस्तानी नागरिक ने किया, जो धार्मिक नारे लगाते हुए तलवार के साथ बेकरी में घुसा और तीनों भारतीयों पर बेरहमी से वार कर दिया। प्रेमसागर के चाचा ए. पोशेट्टी ने बताया कि वह पिछले 5-6 साल से दुबई में काम कर रहे थे और परिवार की एकमात्र आर्थिक मदद थे। उनकी पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं, जिनका अब भविष्य अधर में लटक गया है। परिजनों ने सरकार से पार्थिव शरीर भारत लाने और आर्थिक सहायता देने की अपील की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *