Jalandhar: पुल‍िसकर्मियों की ट्रांसफर से मचा हड़कंप, परेशान होकर 5 हजार से अधिक मुलाजिम ले सकते है समय से पहले रिटायरमेंट

जालंधर, ENS: पंजाब सरकार ने बीते दिन एसएसपी के साथ मीटिंग के बाद 10 हजार पुल‍िसवालों की ट्रांसफर करने का फैसला क‍िया है। यह फैसला मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब पुल‍िस के कई सीन‍ियर पुल‍िसकर्म‍ियों के साथ बैठक के दौरान ल‍िया है। इस दौरान मान सरकार ने यह भी ऐलान क‍िया है क‍ि पंजाब में 10 हजार पुल‍िसकर्मियों की न‍ियुक्‍ति भी की जाएगी। वहीं सरकार के पुलिस कर्मियों की ट्रांसफर के फैसले के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। सूत्रों के अनुसार जालंधर से 1000 से अधिक पुलिस मुलाजिम समय से पहले रिटायरमेंट लेने जा रहे है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 5 हजार से अधिक मुलाजिम समय से पहले खुद ही रिटायरमेंट लेने का मन बना रहे है। कहा जा रहा है कि आज सभी मुलाजिमों में गुप्त मीटिंग रखी है। दरअसल, पुलिस मुलाजिमों का कहना है कि जिन पुलिस मुलाजिमों की रिटायरमेंट को एक- दो या तीन साल रह गए है उनकी सरकार द्वारा बदलियां की जा रही है। सूत्रों के अनुसार पुलिस मुलाजिमों का कहना है कि वह सरकार द्वारा किए गए तबादलों से परेशान होकर रिटायरमेंट लेने जा रहे है। सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि इस मीटिंग के बाद रिटायर्डमेंट के साथ सरकार को इस्तीफे की कॉपी भी सौंप देंगे। पुलिस मुलाजिमों के इस फैसले से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *