Punjab News: रिश्वत के मामले में पटवारी और फिल्ड कानूनगो गिरफ्तार

Written by

in

बरनालाः जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत 15 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में पटवारी और फिल्ड कानूनगो को गिरफ्तार किया गया है। जबकि इस मामले में शामिल फिल्ड कानूनगो की बहन की गिरफ्तारी अभी बाकी है, जिसे गिरफ्तार करने के लिए विजीलेंस विभाग द्वारा छापेमारी जारी है। मामले संबंधी जानकारी देते हुए विजीलेंस ब्यूरो के अधिकारियों ने बताया कि विजीलेंस ब्यूरो के मुख्य डायरेक्टर सुरिंदरपाल सिंह परमार द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों और Senior Superintendent राजपाल सिंह द्वारा रिश्वतखोरी को रोकने और खत्म करने के लिए दी गई हिदायतों के अनुसार विजीलेंस ब्यूरो यूनिट बरनाला द्वारा रिश्वत लेने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की गई।

इसी कड़ी में विजीलेंस ब्यूरो को किरणजीत कौर धालीवाल पत्नी लेट मनजीत सिंह धालीवाल निवासी ठुल्लीवाला द्वारा एक शिकायत मिली। जिसमें कि वजीदके कला में तैनात पटवारी मंदिर सिंह पुत्र रूप सिंह निवासी पत्ती औलख पिंड ठीकरीवाल और फिल्ड कानूनगो संहेड़ा गुरचरण सिंह पुत्र नाहर सिंह निवासी पंड ठुल्लीवाला तथा महिंदर कौर विधवा अजमेर सिंह निवासी पंड नंगल ने आपस में मिलिभुगत करके शिकायतकर्ता के पास से उसका काम करने के बदले 10,000/- रुपये और फिर 5000/- रुपये कुल 15,000/- रुपये बतौर रिश्वत हासिल किए हैं।

गहराई से जांत के बाद मंदिर सिंह पटवारी और गुरचरण सिंह फिल्ड कानूनगो को गिरफ्तार किया गया है। जबकि आरोपी महिंदर कौर विधवा अजमेर सिंह निवासी पंड नंगल की गिरफ्तारी बाकी है। अधिकारियों ने कहा कि महिंदर कौर को भी जल्दी ही गिरफ्तार किया जाएगा। कर्मचारियों के खिलाफ थाना विजीलेंस ब्यूरो पटियाला रेंज पटियाला द्वारा विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *