झील में डूबने से 3 युवकों की हुई मौत

जगदलपुरः छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर में दलपत सागर रोड पर बनी झील में एक कार डूब गई। सेंट्रल लॉक लगने की वह से तीनों बाहर नहीं आ पाए और डूब गए। हादसा रात के करीब 12 बजे हुआ। शहर के धरमपुरा क्षेत्र से कार में सवार होकर 3 युवक दलपत सागर रोड से होते हुए मुख्य शहर तक जा रहे थे। इसी दौरान दलपत सागर के किनारे स्थित राम मंदिर को पार करने के बाद अचानक वाहन चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और कार दलपत सागर झील में गिर गई। अंदर से लॉक होने के कारण तीनों युवक कार से बाहर नहीं निकल पाए, जिससे उन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। कार पर लगी नंबर प्लेट छत्तीसगढ़ के भिलाई पासिंग की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *