स्टेशन पर खड़ी ट्रेन की बोगियों को लगी आग, देखें वीडियो

तेलंगाना: हैदराबाद के तेलगाना से बड़ी खबर सामने आई है, जहां सिंकदराबाद में खड़ी ट्रेन की 2 बोगियो को आग लग गई। बताया जा रहा है कि रेल निलयम के पास रेलवे ओवरब्रिज पर एक ट्रेन के 2 डिब्बों में आग लग गई। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए डी.मोहन राव, फायर स्टेशन अधिकारी, सिकंदराबाद ने कहा, कि उन्हें 10:50 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। इस दौरान पेंट्री डिब्बे और एक AC कोच में आग लगी थी। उन्होंने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है और ना ही  किसी को चोट नहीं आई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *