मंदिर में पुजारी की हत्या, खून से लथपथ मिली लाश

झज्जरः हरियाणा के झज्जर के एक गांव में निर्माणधीन मंदिर में एक पुजारी की हत्या कर दी गई। तेजधार हथियार से की गई हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। घटना झज्जर के गांव चांदोल की है। पुजारी की पहचान सुमेर निवासी कन्नड़वास जिला रेवाड़ी के तौर पर हुई है। 

जानकारी के अनुसार, पुजारी सुमेर गांव चांदोल के निर्माणाधीन मंदिर में पिछले 2 साल से रहता था। वह रेलवे विभाग से सेवानिवृत्ति के बाद इसी मंदिर में पुजारी का काम कर रहा था। शुक्रवार को सुमेर का शव निर्माणाधीन मंदिर के प्रांगण में लहूलुहान हालत में मिला। पुजारी पर किसी ने तेज धार हथियार से वार किया है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर सबूत जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया और बाद में पुजारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भिजवाया गया।

एसीपी शमशेर सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया है, जो हत्या आरोपियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। मामले में गांव के अंदर भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *