Film Shooting की तरह सड़क पर 2 गुटों में चली अंधाधुंध गोलियां, देखें वीडियो

बरेलीः बरेली में फिल्मी शूटिंग की तरह आज सुबह बिल्डर के गुर्गों और मार्बल कारोबारी के बीच सड़क पर अंधाधुंध फायरिंग हुई। दोनों पक्ष कभी कार तो कभी डिवाइडर की आड़ लेकर फायरिंग करते रहे। फायरिंग से सड़क पर दशहत फैल गई। करीब 30 मिनट तक ये बवाल चला। घटना इज्जतनगर पीलीभीत बाईपास रोड की है। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया- इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी आदित्य उपाध्याय की पीलीभीत बाईपास रोड पर शंकरा महादेवा मार्बल्स के नाम से शॉप है।

शनिवार सुबह दूसरे पक्ष के बिल्डर राजीव राणा 30-40 अज्ञात लोगों के साथ 2 बुलडोजर लेकर आदित्य की दुकान पर पहुंचे। दुकान और प्लाट पर कब्जा करने की कोशिश की। एसएसपी बरेली घुले सुशील चंद्रभान, एसपी सिटी राहुल भाटी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फायर विभाग की 3 गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने दोनों तरफ से रोड को ब्लॉक कर दिया। पीलीभीत बाईपास रोड पर दोनों तरफ पुलिस ने बैरियर लगाए। बवाल शांत होने पर ट्रैफिक सामान्य हुआ।

अभी तक की पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि इससे पहले किसी भी पक्ष ने प्लॉट को लेकर पुलिस या प्रशासन से कोई शिकायत नहीं की थी। सड़क किनारे खाली पड़ी जमीन को लेकर विवाद क्यों था? जमीन की रजिस्ट्री किसके नाम है? इस संबंध में तहसील से पुलिस ने रिकॉर्ड मांगे हैं। फायरिंग में छत पर खड़े एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है। हालांकि सीओ थर्ड अनीता ने कहा- गोली से कोई घायल नहीं हुआ है।

कब्जे का विरोध कारोबारी आदित्य ने किया। बिल्डर के दोनों बुलडोजर में आग लगा दी। फिर, बिल्डर पक्ष की ओर से फायरिंग शुरू हो गई। काउंटर में कारोबारी आदित्य की तरफ से भी गोलियां चलीं।पुलिस के पहुंचने से पहले बिल्डर और उनके गुर्गे भाग निकले। पुलिस ने कारोबारी आदित्य और उनके बेटे अविरल को हिरासत में लिया है। उनकी लाइसेंसी बंदूक भी कब्जे में ली है। एसएसपी का कहना है कि दोनों पक्षों पर FIR दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने तत्काल पहुंचकर आग बुझाई और ला एंड ऑर्डर को संभाला।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *