Punjab News: हेरोइन और 20 हजार की ड्रग मनी सहित प्रेमी-प्रेमिका गिरफ्तार, देखें वीडियो

Written by

in

बठिंडाः जिले में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रेमी-प्रेमिका को गिरफ्तार किया है। दरअसल, पुलिस ने एनएफएल कॉलोनी चौक के पास से प्रेमी-प्रेमिका को ड्रग्स सहित गिरफ्तार किया है। डीएसपी खुशप्रीत सिंह के अनुसार, सीआईए स्टाफ टू की टीम ने आरोपियों से 100 ग्राम हेरोइन और 20 हजार रुपए की ड्रग मनी बरामद की है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 22 वर्षीय भगवंत सिंह निवासी पगोता, श्री तरनतारन साहिब और 20 वर्षीय गुरवीर कौर निवासी गुरु नानक नगर, बठिंडा के रूप में हुई हैं। दोनों की मुलाकात एक शादी समारोह में हुई थी। भगवंत सिंह पर पहले से ही जालंधर में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने कहा कि दोनों का डोप परीक्षण किया जाएगा ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे स्वयं ड्रग्स का सेवन कर रहे थे या दूसरों को ड्रग्स की आपूर्ति कर रहे थे। उनकी संपत्तियों की भी जांच की जाएगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि उन्होंने जो संपत्तियां बनाई हैं, क्या वे ड्रग्स बेचकर बनाई गई हैं। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी और उन्हें अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड की मांग करेगी।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *