Punjab News: Reel बनाने के चक्कर में बीच सड़क ठुमके लगाती दिखीं 2 युवतियां, थमा ट्रैफिक, देखें Video

Written by

in

लुधियानाः रील बनाकर मशहूर होने का क्रेज युवाओं में दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। लोग कई बार रील के चक्कर में अपनी जान जोखिम में डालने से भी नहीं कतराते और कई बार की रुल्स भी तोड़ देते हैं। वहीं दूसरी ओर सड़कों पर रील बनाने की बाते भी कई बार सामने आ चुकी हैं। लड़के-लड़कियों पर रील बनाने का ऐसा भूत सवार है, कि न तो वो किसी बात से डरते हैं और न ही किसी से शर्माते हैं। कहीं भी और कभी भी रील बनाने के लिए कुछ भी करने लगते हैं फिर चाहे वो भीड़-भाड़ वाला बस स्टेंड हो या भीड़ से भरा बाज़ार या हाईवे। कहीं ऐसे लोग डांस करने लगते हैं। ऐसा ही मामला लुधियाना हाईवे ग्यासपुरा चौक से सामने आया है जहां, 2 युवतियां बीच सड़क डांस करती नजर आई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्यासपुरा चौक में बीते दिन दोपहर के समय 2 युवतियां हाईवे पर रील बनाने के लिए नाच रही थी। युवतियों का नाच देखकर ट्रैफिक भी थम गया जिसके बाद राहगीरों ने दोनों युवतियों की वीडियोग्राफी करनी शुरू कर दी। इससे ट्रैफिक जाम तो लगा ही साथ ही उन्होंने अपनी जान को भी जोखिम में डाला, क्योंकि ऐसे बीच सड़क में डांस करने से कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था।

एसीपी ट्रैफिक गुरप्रीत सिंह ने कहा कि बीच सड़क रील बनाना ट्रैफिक नियमों के विपरीत है। वीडियो को वेरिफाई करवाकर पता किया जाएगा कि बीच सड़क अपनी और लोगों की जान को जोखिम में डालने वाली युवतियां कौन है। इस मामले की जांच करवाई जाएगी और बनती कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *