बता दें कि एक अप्रैल को मोहाली की जिला अदालत ने बजिंदर सिंह को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। जिसके चलते पास्टर अब जेल में बंद है। यह मामला 2018 में जीरकपुर पुलिस थाने में एक महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि बजिंदर सिंह ने उसे विदेश ले जाने का वादा करके बहकाया और मोहाली के सेक्टर 63 स्थित अपने आवास पर उसके साथ बलात्कार किया और उसका वीडियो भी बना लिया। उसने आरोप लगाया था कि आरोपी ने धमकी दी थी कि अगर वह उसकी मांगें नहीं मानेगी तो वह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देगा। गौर हो कि पास्टर बजिंदर के देश भर में 22 केंद्र हैं। इनमें मुख्य रूप से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, त्रिपुरा, हरियाणा, गुजरात, झारखंड व ओडिशा शामिल हैं। इसके अलावा, उसके 12 केंद्र अमेरिका, ब्रिटेन, दुबई, मारीशस, मलेशिया, आस्ट्रेलिया, इजरायल, न्यूजीलैंड, फिजी व रवांडा में भी हैं।Punjab News: जेल में बंद पास्टर बजिंदर की व्यक्ति के साथ हुई झड़प की नई वीडियो हुई वायरल#punjabnews #AliaBhatt #PriyankaDeshpande pic.twitter.com/nEyWqkNZG5
— Encounter India (@Encounter_India) April 17, 2025
Punjab News: जेल में बंद पास्टर बजिंदर की व्यक्ति के साथ हुई झड़प की नई वीडियो हुई वायरल

मोहालीः रेप केस में जेल में बंद पास्टर बजिंदर सिंह की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं पास्टर बजिंदर की एक नई वीडियो वायरल हो रही है। कहा जा रहा हैकि यह वायरल वीडियो 2 साल पुरानी है। जिसमें व्यक्ति के साथ पास्टर और समर्थकों द्वारा व्यक्ति की पिटाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि घायल किसान है। जिसके साथ पास्टर बजिंदर सिंह और उसके समर्थकों ने मारपीट की। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया है।
Leave a Reply