Punjab News: आवारा कुत्तों का कहर, 11 वर्षीय बच्चे को नोच-नोच कर मारा

Written by

in

गुस्साए परिजनों ने किया हाईवे जाम

लुधियाना: जिले के गांव हसनपुर में शनिवार को खूंखार आवारा कुत्तों के झुंड ने 11 साल के हरसुखप्रीत सिंह को नोच नोच कर मार डाला। इसके बाद एक बाहरी राज्य के मजदूर परिवार के बच्चे को भी कुत्तों ने गंभीर घायल कर दिया। हरसुखप्रीत सुबह घर के बाहर खेल रहा था। तभी कुत्ते उसे घसीट कर गेहूं के खेतों में ले गए और नोच कर मार डाला। मृतक गांव के स्कूल में 5वीं का छात्र और घर का इकलौता बेटा था। एक हफ्ते के अंतराल में कुत्तों द्वारा दूसरे मासूम को नोच कर मारने की घटना से लोगों का गुस्सा उफान पर है। 5 दिन पहले बाहरी राज्य के मजदूर परिवार के 11 वर्षीय अर्जुन को भी हड्डारोड़ी के इन खूंखार कुत्तों ने नोच कर मार डाला था और शरीर के अधिकतर हिस्से को खा गए थे। शंकर लाल और रीटा देवी का बेटा अर्जुन भी गांव के स्कूल में कक्षा चार का विद्यार्थी था। गांव के बाहर झुग्गियों में रहने वाला अर्जुन पतंग लूटने दौड़ा था जब कुत्तों ने उसे नोच खाया। आज मासूम हरसुखप्रीत भी इन कुत्तों का शिकार बन गया। किसान रंधीर सिंह खेतों में बने घर में रहते हैं और हरसुखप्रीत उनका इकलौता बेटा था। पिछले तीन महीने में कुत्तों हमले की 14वीं घटना से गुस्साए गांव वासियों ने लुधियाना फिरोजपुर राष्ट्रीय मार्ग पर यातायात ठप कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। लोगों ने डीसी एसएसपी और आईजी तक को इस समस्या के बारे में अवगत कराया है, लेकिन कोई हल नहीं हुआ। प्रदर्शनकारियों को शांत करने के लिए डीएसपी वरिंदर सिंह खोसा, दाखा थाने के प्रमुख इंस्पेक्टर अमृतपाल सिंह समेत पुलिस पार्टी मौके पर पहुंच गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *