Punjab News: रिश्तेदार के शोक पर गया परिवार, घर से 38 हजार की नगदी और गहने लेकर चोर फरार

Written by

in

लुधियाना: जिले में चोरी और लूटपाट की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। वहीं ताजा मामला गांव सरीह से सामने आया है। दरअसल, रिश्तेदार के घर शोक में जमींदार परिवार गया हुआ था। वहीं घर पर ताला लगा देख चोरों ने इसका फायदा उठाया और से सोने-चांदी के गहने और नकदी लेकर फरार हो गए। इस वारदात के बाद आसपास के घरों में दहशत का माहौल है।

जानकारी देते हुए गांव सरीह के निवासी गुरमीत सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके एक रिश्तेदार का निधन हो गया था। वह घर के ताले लगाकर पत्नी और बेटे के साथ शोक सभा में शामिल होने चले गए थे। जमींदार ने बताया कि दोपहर 2:30 बजे जब वापस आए तो घर के ताले टूटे देख उनके होश उड़ गए। घर की अलमारियों की जांच करने पर पता चला कि अलमारियों से चांदी की कड़ा, एक चांदी की चैन, कानों के टॉप्स, एक घड़ी और 38 हजार की नकदी चोरी हो चुकी थी।

चालाक चोर जाते समय सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी चोरी कर ले गए। चोरी की वारदात की सूचना मिलते ही थाना देहलो की पुलिस मौके पर पहुंची और केस की जांच शुरू की। इस मामले में जांच अधिकारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने गुरमीत सिंह की शिकायत पर अनजान चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *