Punjab: लोगों ने किया National Highway जाम, लोग हुए परेशान, देखें Live

गुरदासपुरः जिले में गांव वासियों द्वारा बटाला में नेशनल हाईवे जाम कर दिया गया। इस दौरान भारी संख्या में महिलाएं भी पहुंची है और हाईवे पर दरियां बिछाकर नेशनल हाईवे जाम कर दिया गया। गांव वासियों का कहना है कि उनके श्मशानघाट को पुरानी जगह से हटाने का काम किया जा रहा है। जिसके चलते गांव वासियों में रोष पाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देर रात श्मशानघाट पर कब्जा करने की कोशिश की गई थी। जिसको लेकर आज गांव वासियों में भारी रोष पाया जा रहा है।

वहीं मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस द्वारा धरने को हटवाने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन लोगों का कहना है कि गांव की सरपंच को मौके पर बुलाया जाए और इस मामले में बात की जाए। गांव वासियों ने इस मामले में पर्चा दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जब तक पर्चा दर्ज नहीं किया गया, तब तक वह धरना जारी रहेगा। वहीं गांव वासियों द्वारा नेशनल हाईवे जाम किए जाने से राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान कई किलोमीटर दूर तक गाड़ियों की लंबी लाइने लग गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *