Punjab: बारिश के चलते गिरी दीवार, 4 लोग घायल, देखें वीडियो

मोगाः पंजाब में हुई भारी बारिश से भले ही लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं कई जगह बारिश के चलते घटना होने की सूचना भी मिली है। सुबह-सुबह बारिश और तेज हवा चलने के कारण जिला मोगा के गांव समाध भाई में दीवार गिरने से एक ही परिवार के 4 लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए मोगा के सरकारी अस्पताल में लाया गया। मिली जानकारी के मुताबिक घायलों में एक बुजुर्ग की हालत नाजुक देखते हुए मोगा से फरीदकोट रेफर कर दिया गया।

वहीं पीड़ित मेहताब सिंह और अवतार सिंह गांव वासी ने बताया कि अल सुबह 3:00 बजे के करीब बारिश और तेज हवा के कारण दीवार गिर गई। जिसमें वह और उसके पिता-माता और बहन इसकी चपेट में आ गए। पीड़ित ने कहा कि पिता की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने फरीदकोट के मेडिकल हॉस्पिटल में रेफर कर दिया है।

मोगा के सरकारी अस्पताल में इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर कोमलप्रीत कौर ने जानकारी देते हुए कहा कि सुबह 4:00 बजे के करीब 4 लोग घायल अवस्था में हमारे पास आए थे। जिसमें एक के सिर पर गहरी चोट लगी हुई थी। डॉक्टर ने कहा कि व्यक्ति की हालत नाजुक देखते हुए फरीदकोट रेफर कर दिया गया है और अन्य घायल तीन लोगों को प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *