पुरानी लोकसभा में बाबा अंबेडकर की मूर्ति हटाए जाने को लेकर ऊना में रोष प्रदर्शन

ऊना/सुशील पंडित : नए लोकसभा भवन में एक तरफ जहां सेंगोल के प्रतीक को लगाए जाने को लेकर कुछ राजनीतिक दलों द्वारा विरोध किया जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ पुराने लोकसभा भवन से संविधान निर्माता बाबा अंबेडकर की मूर्ति को हटाए जाने को लेकर देश में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है । हिमाचल प्रदेश के ऊना में अपने विरोध को दर्ज कराने के लिए श्री गुरु रविदास महासभा द्वारा जिला उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में बाबा साहेब आंबेडकर की मूर्ति हटाए जाने से उन्हें ठेस लगने और भावनाएं आहत होने की बात कही गई । नरेश कुमार अध्यक्ष गुरु रविदास महासभा ने इस मूर्ति को उसी स्थान पर लगाए जाने का अनुरोध किया ताकि समाज के लोग पहले को भांति उनसे प्रेरणा लेते रहें । उन्होंने इसे प्रेरणा स्थान बताते हुए वहां से मूर्ति हटाए जाने से रोष होने की बात कही ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *