2 बहनों की शादी में जमकर हुई हाथापाई, लौटाई बारात

Written by

in

हाथरसः उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के समदपुर गांव में 2 बहनों ने अपनी शादी तोड़ दी। दरअसल, दोनों बहनों ने दहेज की मांग पर बारात लौटा दी। बारात मुरसान थाना क्षेत्र के ताजपुर गांव से आई थी। मिली जानकारी के अनुसार 2 सगी बहनों की सगे भाइयों से शादी हो रही थी। धूमधाम से बारात का स्वागत किया किया गया। वरमाल की रस्म के बाद बारी 7 फेरों की रस्म की बारी आई। जैसे ही दोनों बहनें दुल्हन के लिबास में मंडप पर पहुंचीं, दूल्हे पक्ष ने एक डिमांड रख दी। दूल्हे के पिता ने दहेज में कार की मांग कर दी। इस पर दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई।

विवाद इतना बढ़ गया कि दूल्हे के भाई ने दुल्हन के भाई को धक्का मार दिया, जिससे उसका सिर फट गया। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच जमकर मारपीट हुई। यहां तक कि दुल्हनों को भी नहीं बख्शा गया। बारातियों ने दुल्हनों को भी जमकर पीटा। दहेज की मांग और हिंसा से आक्रोशित होकर दोनों बहनों ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया और बारात को लौटा दिया। जिसके बाद मामला थाने तक पहुंचा, लेकिन कोई समझौता नहीं हो सका। अंततः दोनों दूल्हों को बिना शादी के ही वापस लौटना पड़ा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *