Himachal News: महिला ट्रेनर ने ITI के प्रधानाचार्य पर लगाये उत्पीड़न के आरोप

Written by

in

22 अप्रैल को होगी सुनवाई

मुझे  बदनाम करने की साजिश – प्रधानाचार्य

नालागढ़: नालागढ़ मॉडल आईटीआई की एक महिला ट्रेनर ने आईटीआी के प्रधानाचार्य पर गंभीर आरोप लगाए है। महिला ने विभाग की योजना उत्पीड़न कमेटी को इसकी शिकायत की है।

शिकायत पत्र में महिला ने बताया कि वह नालागढ़ माडल आईटीआई में ट्रेनर है। पिछले कुछ समय से संस्था के प्रधानाचार्य उके साथ यौन उत्पीड़न कर रहे है। उन्हें बिना काम से आफिस में बुलाया जाता है। मैने प्रधानाचार्य का आफर को स्वीकार नहीं किया तो मुझे दिन से उत्पीड़िन किया जाने लगा। उसका कंट्रेक्टर कैंसल करने व उसे नौकरी से निकालने की धमकियां भी मिलने लगी। महिला ने बताया कि इसकी शिकायत तकनीकी शिक्षा विभाग के निदेशक से भी की गई। विभाग की महिला उत्पीड़न कमेटी की ओर से 22 अप्रैल को इसकी सुनवाई रखी गई है।

उधर, संस्थान के प्राधनाचार्य  ने बताया कि यह केवल उन्हें बदनाम करने की साजिश है। फरवरी में संस्थान के चार कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए लिखा गया था। इन कर्मचारियों के प्रमाण पत्र को लेकर भी संश्य है। ऊपर से यह कर्मचारी के लेकचर भी शार्ट है। जब इन कर्मचारियों को यह पता चला कि उनके खिलाफ कार्रवाई होनी है तो उन्होंने रिकार्ड में पहले टेंपरिंग की जिसकी सीसीटीवी फुटेज उनके पास है। उसके बाद यह रिकार्ड फाड़ दिया गया। और सुबूत मिटाने का प्रयास किया गया।

अपने ऊपर कार्रवाई की तलवार लटके देख कर उनकी कई जगह पर उत्पीड़न की शिकायत भेज दी गई है। लेकिन उन्होंने किसी के साथ कोई उत्पीड़न नहीं किया है। अब  इस मामले में ध्यान हटाने के लिए ऐसा किया गया है। और उन पर झूठे आरोप लगाए जा रहे है। इससे पहले भी उनकी दबाब बनाया गया तथा उन्हें पुलिस की मद्द भी लेनी पड़ी। अब इसकी सुनवाई 22 अप्रैल को है। जिसमें सच्चाई सामने आ जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *