Logix Mall में लगी भीषण आग, भरा धुंआ, खाली करवाई इमारत, देखें वीडियो

नोएडाः लाजिक्स मॉल में आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आग लगने के तुरंत बाद पूरे मॉल को खाली करवा लिया गया। इससे पहले कि आग फैलती लोग तेजी से बाहर निकल आए। आग मॉल के अंदर एक कपड़े के शोरूम में लगी, इसके बाद पूरे मॉल में धुआं भर गया। फिलहाल मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंची हैं और आग बुझाने की कोशिश में जुटी हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *