Punjab: स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर, 2 गंभीर जख्मी, देखें वीडियो

अमृतसरः वेरका बाईपास पर स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल की टक्कर में 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा स्कॉर्पियो गाड़ी का टायर फटने से हुआ है। जिससे मोटरसाइकिल सवार दो लोग गंभीर जख्मी हो गए। पुलिस की ओर से जांच शुरू कर दी है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *