बरसात में क्यों नहीं खाने चाहिए गोलगप्पे? यकीन करना होगा मुश्किल

Written by

in

हैल्थ टिप्सः अधिकतर लोगों को गोलगप्पे खाना पसंद होता है। पूरे देश में गोलगप्पे खूब खाए जाते हैं और यह सबसे ज्यादा पसंदीदा स्ट्रीट फूड है। गोलगप्पे खाने में स्वादिष्ट होते हैं, लेकिन बरसात के मौसम में इनका सेवन करने से बचना चाहिए। कई जगहों पर गोलगप्पे खाने से टाइफाइड, हैजा और पेट के इंफेक्शन के मामले सामने आ चुके हैं। पिछले दिनों कर्नाटक में गोलगप्पे के पानी में FSSAI को बेहद खतरनाक तत्व मिले थे। ऐसे में सवाल है कि क्या इस मौसम में गोलगप्पे खाने चाहिए?

एक रिपोर्ट के अनुसार गोलगप्पे (पानीपूरी) बरसात के मौसम में अवॉइड करने चाहिए। यह फूड और वॉटर बॉर्न डिजीज फैलने का कारण बन सकते हैं। बरसात में डेंगू, मलेरिया ही नहीं, बल्कि पेट का इंफेक्शन, हैजा और खूनी दस्त का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। गोलगप्पे खिलाने या बनाने वाला व्यक्ति अगर बिना ग्लव्स पहने ऐसा कर रहा है, तो इससे उसके हाथों पर लगे बैक्टीरिया, वायरस और फंगस गोलगप्पे के पानी में मिल सकते हैं. इससे गोलगप्पे खाने वाले लोग बीमार पड़ सकते हैं।

हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो गोलगप्पे बनाते और सर्व करते समय हाइजीन का ध्यान न रखा जाए, तो ऐसे गोलगप्पे बीमारियों की वजह बन सकते हैं। हालांकि अगर लोगों का गोलगप्पे खाने का ज्यादा मन है, तो उन जगहों पर जाकर खाएं, जहां साफ-सफाई हो और हाइजीन का ध्यान रखा जा रहा हो।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *