पैदल जा रहे 2 युवकों को कार ने रौंदा, कई फीट तक उछले

Written by

in

छत्तीसगढ़ः बिलासपुर में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने राह चलते 2 युवकों को रौंद दिया। जिसका सीसीटीवी भी सामने आया है। जानकारी मुताबिक घायलों का नाम गोपी निषाद और रोहित निषाद है। CCTV फुटेज में दिख रहा है कि एक सफेद रंग की कार तेज रफ्तार में आ रही है और आगे पैदल जा रहे 2 युवकों को रौंदते हुए निकल जाती है।

दोनों युवक हवा में भी उछलते दिख रहे हैं। वहीं बगल में चल रही 2 महिलाएं और एक बच्ची ने मुश्किल से जान बचाई। एम्बुलेंस के माध्यम से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। वहीं कार चालक के खिलाफ FIR दर्ज हो गई है। आरोपी फरार है। पुलिस की टीम आरोपी की तलाश कर रही है। जल्द गिरफ्तारी होगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *