गैस की अवैध रिफिलिंग दौरान लगी भीषण आग, देखें वीडियो

Written by

in

जोधपुरः सांसी कॉलोनी में एक दुकान पर गैस की अवैध रिफिलिंग दौरान आग लगने का मामला सामने आया है। घटना के चलते दुकान में तेज लपटें उठने लगी। घटना के वक्त दुकान में घरेलू गैस सिलेंडर भी पड़े हुए थे। इसके चलते कॉलोनी में हड़कंप मच गया। आग के चपेट में पास की एक और दुकान भी आ गई। इस पर स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया। फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

जानकारी मुताबिक, रातानाडा की सांसी कॉलोनी में कॉर्नर पर एक दुकान है। जहां पर शुक्रवार शाम घरेलू सिलेंडरों से ऑटो रिक्शा में गैस की अवैध तरीके से रिफिलिंग की जा रही थी। इस रिफिलिंग के दौरान गैस लीकेज हो गई। इसके चलते पास ही से निकली चिंगारी से आग लग गई। देखते ही देखते आग से गैस सिलेंडर लपटों से घिर गया और उसने वहां रखे सामान को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस पर दुकान के आसपास के लोग घबरा गए।

उन्होंने फायर ब्रिगेड की टीम को फोन किया। टीम मौके पर पहुंची तब तक सिलेंडर की आग की वजह से पास की दुकान भी चपेट में आ गई। इधर घटना के बाद रसद विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान 7 घरेलू गैस सिलेंडर भी जब्त किए गए। गणिमत यह रही कि घटना में सिलेंडर नहीं फटा नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *