Punjab : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक हुआ लापता, देखें वीडियो

अजनाला : गांव हार खुर्द की कच्ची और झोपड़ियों में रहने वाले अपने माता-पिता की हालत सुधारने के लिए गए सुबेग सिंह की रहस्यमय परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। जिसके बाद सुबेग सिंह की बुजुर्ग मां- पिता सरकार से उसे घर वापिस लाने की गुहार लगा रहे है। इस संबंधी शुबेग सिंह के परिवारिक सदस्यों ने बताया कि शुबेग सिंह 20 तारीख को घर से नागपुर शहर में शराब ठेकेदारों के यहां काम करने के लिए गया था।

जिसके बाद 24 तारीख को फोन पर बात करने के बाद वह लापता हो गया। उन्होंने कहा कि उस जगह पर जाकर भी पता करके आए है। उनके मुताबिक शुबेग सिंह को 24 तारीख को ट्रेन में बिठाया गया और घर भेज दिया गया। लेकिन इतने दिनों के बाद भी शुबेग घर नहीं पहुंचा। माता-पिता ने सरकार से शुबेग सिंह की तलाश करने की मांग की। शुबेग माता पिता का इकलौता बेटा था और सुबेग के छोटे भाई की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी और वह बुजुर्ग माता-पिता का सहारा था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *