सुबह-सुबह हुआ हादसा : भरभराकर गिरा बहुमंजिला मकान, मचा हड़कंप

देवघरः झारखंड के देवघर में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया, जहां एक बहुमंजिला मकान भरभराकर गिर गया। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। एनडीआरएफ की टीम रेसक्यू में जुटी हुई है। हालांकि अभी तक किसी का रेसक्यू नहीं हो सका है।

जानकारी के अनुसार घटना जिले के नगर थाना क्षेत्र के सीता होटल के पास घटी। बताया जा रहा है कि इस मकान में कई लोग रहते थे। मकान गिरने के बाद सभी लोगों के दबे होने की आशंका है। उधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है। जिसके बाद मकान के मलबे को हटाया जा रहा है।

वहीं देवघर के डीसी विशाल सागर ने घटनास्थल पर स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी प्रतिनियुक्त किया है, ताकि बचाव कार्य तेजी से चलाया जा सके। इसके अलावा दमकल की टीम और पुलिस द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *