Punjab : लुटेरों ने Delivery boy पर धारदार हथियार से किया हमला, मौ’त

लुधियाना : जोमैटो डिलीवरी बॉय की हत्या कर दी गई। घटना दो दिन पहले की है। बताया जा रहा है कि 4 जुलाई की रात को जब जोमैटो कंपनी का डिलीवरी बॉय डिलीवरी करने जा रहा था, तो रास्ते में कुछ बदमाशों ने उसे रोककर उसकी बाइक छीन ली और फिर लूटपाट करने लगे। बदमाशों का विरोध करते हुए डिलीवरी बॉय ने बदमाशों से हाथापाई की।

इस हाथापाई के दौरान बदमाशों ने उसके सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा और अधमरा हो गया। राहगीरों ने उसे उठाकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है।

जोमैटो के डिलीवरी बॉय को लुधियाना के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसका नाम राजेश कुमार बताया जा रहा है जो आरती चौक के पास रहता है। घटना लुधियाना के टिब्बा रोड की बताई जा रही है, जो रात करीब 1 बजे हुई। उसकी हालत इतनी गंभीर थी कि उसकी मौत हो गई। घटना के बाद जोमैटो, स्विगी जैसी कंपनियों के डिलीवरी बॉय में डर का माहौल है। उनका कहना है कि लुधियाना में रात के समय डिलीवरी देना खतरे से खाली नहीं है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *