भूलकर भी इन लोगों को नहीं खाना चाहिए ये Fruit, हो सकती है ये दिक्कतें

Written by

in

हेल्थः गर्मियों में सबसे ज्यादा खाया जाने वाला फल तरबूज जो स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी कमाल माना जाता है। अगर आप रोजाना इस फल का सेवन करते हैं, तो शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं। क्योंकि इसमें विटामिन ए, विटामिन बी6, विटामिन सी, पोटैशियम, मैग्नीशियम, थायमिन और फास्फोरस जैसे गुण पाए जाते हैं। लेकिन कुछ लोगों को इस फल का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। अगर आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं हैं तो आप इसका सीमित मात्रा में ही सेवन करें।

नुकसान
1. डाइजेशनः गर्मियों में डाइजेशन की समस्या काफी देखने को मिलती है। पाचन के लिए तरबूज काफी अच्छा होता है, लेकिन जिन लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याएं हैं उनके लिए इसका सेवन हानिकारक हो सकता है। क्योंकि तरबूज में लाइकोपीन होता है।

2. ब्लड शुगरः तरबूज में नेचुरल शुगर और हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है। ऐसे में अगर डायबिटीज पेशेंट हैं तो इसका सेवन अधिक मात्रा में आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।

3. एलर्जीः कई लोगों को तरबूज खाने से एलर्जी की समस्या हो सकती है। ऐसे में अगर आप तरबूज खाते हैं तो स्किन पर पित्ती, सूजन और सांस लेने में परेशानी हो सकती है।

4. लिवरः अधिक मात्रा में तरबूज का सेवन करने से लिवर में सूजन की समस्या हो सकती है। तरबूज में लाइकोपीन की उच्च मात्रा होती है, जो लिवर की परेशानी को बढ़ा सकती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *