Jalandhar: उप चुनाव से एक दिन पहले BJP में गर्माई राजनीति

जल्द दिग्गज नेता के खिलाफ जारी होने जा रहा है कारण बताओं नोटिस

जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में होने वाले उप चुनाव से पहले भाजपा में राजनीति गरमा गई है। सूत्रों के अनुसार आदमपुर में कोर कमेटी की हुई मीटिंग की जानकारी को भाजपा के दिग्गज नेता ने आप पार्टी में लीक कर दी। सूत्रों के अनुसार उक्त नेता की तस्वीरें किसी नेता ने हाईकमान को जारी कर दी। जिसके बाद हाईकमान ने उक्त नेता से इस मामले को लेकर बात भी की है। सूत्रों के अनुसार उक्त नेता से जब तस्वीरों के बारे में पूछा गया है तो वह किसी प्रोग्राम का बहाना बनाने लगा, लेकिन वह सही जवाब नहीं दे पाया। बताया जा रहा है कि दो दिन तक इस मामले को लेकर भाजपा उक्त नेता को कारण बताओं नोटिस जारी करने जा रही है। वहीं कहा यह भी जा रहा है कि उक्त नेता को 6 साल निष्कासित भी किया जा सकता है। बता देंकि लोकसभा चुनावों में भी इस दिग्गज नेता के खिलाफ पार्टी के पैसों के घबन के आरोप लगे थे। लेकिन उक्त मामले ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था। वहीं अब कोर कमेटी के मामले के लीक होने के बारे में पता चला तो कुछ नेता भाजपा के किसी ओर नेता पर शक करने लगे। सूत्रों के अनुसार किसी नेता ने इस दिग्गज नेता की तस्वीरें आप पार्टी के नेताओं के साथ हाईकमान को जारी की तो बात का असल खुलासा सामने आया। अब कहा यह भी जा रहा हैकि उक्त नेता के खिलाफ पार्टी द्वारा कार्रवाई होने के बाद वह पार्टी को अलविदा भी कह सकता है। लेकिन इस नेता को लेकर राजनीतिक गलियारे में हलचल तेज हो गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *