बंगाणा महाविद्यालय की छात्रा इशिता धीमान ने रचा दूसरी बार इतिहास।

ऊना/सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की अप्रैल माह में आयोजित की गई बीए तृतीय वर्ष की परीक्षा का परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में 92.82 फीसदी विद्यार्थी उर्तीण हुए हैं। बीए तृतीय वर्ष की विवि की ओर से जारी की गई टॉप टेन मेरिट सूची में राजकीय महाविद्यालय बंगाणा कॉलेज जिला ऊना की इशिता धीमान ने नौंवा स्थान पाया है। इस उपलब्धि से महाविद्यालय बंगाणा और इस क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। इशिता धीमान के पिताजी सांई दास धीमान एक किसान और माता श्रीमति अंजू कुमारी  गृहिणी  है। इशिता धीमान ने अपने उपलब्धि का श्रेय अपने अपने माता-पिता और अपने गुरुओं को दिया है। इस उपलब्धि के पश्चात उन्होंने कहा कि उनका अगला ड्रीम कॉलेज का प्रोफेसर बनना है, इसके लिए वह कड़ी मेहनत करेंगे।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर ने कहा कि यह हमारे लिए हर्ष का विषय है कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा अप्रैल माह में आयोजित परीक्षा में हमारे महाविद्यालय की छात्रा इशिता ने टॉप 10 में 9 रैंक  बनाकर इस क्षेत्र और महाविद्यालय का नाम रोशन किया है , यह छात्रा की कड़ी मेहनत और अध्यापकों का सही निर्देशन से ही संभव हो पाया है। इससे पहले 2021 में हमारे महाविद्यालय की छात्रा रिया शर्मा ने हिमाचल विश्वविद्यालय टॉप टेन में चौथा स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। यह दोनों छात्रा अब हमारे महाविद्यालय के छात्रों के लिए प्रेरणा के स्रोत है और उनमें नई ऊर्जा का संचालन होगा। उन्होंने कहा कि उनके लिए आज सम्मान समारोह रखा गया था किंतु छात्रा के आउट ऑफ स्टेशन होने के कारण सम्मान समारोह कार्यक्रम कुछ दिनों में किया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *