रिश्ते शर्मसारः पिता ने 13 वर्षीय बेटी को बनाया हवस का शिकार

Written by

in

दरभंगाः पिता द्वारा अपनी ही 13 साल की बेटी के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता अपनी बुआ के घर में रहती थी। आरोपी पिता उसे लेने वहां गया और घर चलने की बात कही जिसके बाद पीड़िता पिता के साथ घर के लिए पैदल ही निकली। 2 किमी के बाद रास्ते में सुनसान जगह देखकर आरोपी ने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। नाबालिग ने इसका काफी विरोध किया, पर आरोपी पिता न उसकी एक न सुनी। दुष्कर्म के बाद पीड़िता अपने पिता के साथ ही घर पहुंची और तुरंत सारी बात अपनी मां को बताई। पहले तो मां सामाजिक बदनामी के डर से चुप रही, फिर हिम्मत जुटाकर बेटी को लेकर थाने पहुंची जिसके बाद आज आरोपी की गिरफ्तारी की गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी अपराधी चरित्र का है। दिल्ली में वह मजदूरी करता था। 2017 में भी उसने एक नाबालिग के साथ रेप किया था। मामले में उसने 6 साल तक जेल की सजा काटी और पिछले साल अक्टूबर में उसे जमानत मिली थी। जमानत मिलने के बाद वो दिल्ली नहीं गया और दरभंगा में ही वो भाड़े की गाड़ी चलाता था।

पीड़िता अभी 8वीं कक्षा में पढ़ाई करती है। पिता के जेल जाने के बाद पढ़ाई-लिखाई में परेशानी आ गई, इसलिए वो अपनी बुआ के घर रहने लगी। बुआ ही पीड़िता को पढ़ा-लिखा रही है। पिछले तीन साल से वो बुआ के पास ही रह रही थी। रेप के बाद बच्ची को मेडिकल जांच के लिए डीएमसीएच भेजा गया है। वहीं, आरोपी को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *