Punjab: रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर को चोरों ने बनाया निशाना

लुधियानाः पंजाब में लगातार चोरी की वारदातों का ग्राफ बढ़ रहा है। हालात यह हो गए है कि अब पुलिस कर्मियों के घरों को चोर निशाना बना रहे है। वहीं ताजा मामला जगराओं से सामने आया है। जहां चोरों ने एक रिटायर्ड पुलिस कर्मी के घर के ताले तोड़कर घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि पीड़ित घर का ताला लगाकर रिश्तेदारों के गया हुआ था। इस दौरान जब उसने वापस आकर देखा तो घर का सारा सामन बिखरा पड़ा था। घर से जेवर और नगदी सहित अन्य सामान गायब था।

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस मामले सबंधी जानकारी देते हुए थाना दाखा के एएसआई तरसेम सिंह ने बताया कि मंडी मुल्लापुर निवासी पीड़ित देविंदर सिंह ने पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में बताया कि वह पुलिस विभाग में सीनियर सहायक के पद पर तैनात था। कल वह अपने घर को ताला कर लगा सुनाम में अपनी रिश्तेदारी में गया हुआ था। जब वह अगले दिन वापस आया तो घर के कमरों के ताले टूटे पड़े थे और कमरों में समान बिखरा पड़ा था।

जब उसने अंदर जाकर देखा तो घर से सोने चांद के जेवर सहित नगदी, एलसीडी ​​​​​​और ​गैस सिलेंडर समेत अन्य कीमती सामान गायब था। चोरों ने ट्रक व पेटी के ताले भी तोड़ रखे थे। पीड़ित ने बताया कि उसका लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। पुलिस ने घटना के बाद मौके पर जाकर जांच कर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *