ऊनाः मारपीट करने वालों पर मामला दर्ज

ऊना/सुशील पंडित: पंजाब के गढ़शंकर निवासी एक महिला ने सुनेहरा गांव के दो लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। गढ़शंकर के कालेवाल गांव निवासी मोहिणी पत्नी नरेश कुमार ने सदर पुलिस को दी शिकायत में दावा किया है कि ऊना के सुनेहरा गांव निवासी रविन्द्र पुत्र अमरनाथ व मोहित पुत्र रविन्द्र ने वीरवार को पहले उसका रास्ता रोका और बाद में उसके साथ मारपीट व गालीगलौच किया। बताया जा रहा है कि इन दोनों पक्षों में भूमि को लेकर कोई विवाद चला आ रहा है। उसी विवाद के चलते वीरवार को हिंसक झड़प हुई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी पिता पुत्र के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *