महाविद्यालय ऊना में बीबीए और बीसीए में दाख़िले के लिए आनलाइन आवेदन 

ऊना/सुशील पंडित: राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में बीबीए और बीसीए में दाख़िला लेने के इच्छुक छात्रों को महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मीता शर्मा ने सूचित किया है कि उक्त पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु महाविद्यालय पोर्टल पर 13 जुलाई को सांयकाल 5 बजे तक आनलाइन आवेदन किया जा सकता है। 15 जुलाई को 4 बजे प्रथम मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। मेरिट लिस्ट के छात्र 16-18 जुलाई तक अपने मूल प्रमाणपत्र के साथ निर्धारित कमेटी के समक्ष उपस्थित होकर अपने प्रमाण पत्रों की जाँच कराकर फ़ीस जमा कर प्रवेश सुनिश्चित कर सकते हैं।

19 जुलाई को द्वितीय मेरिट लिस्ट जारी किया जाएगा और 20 जुलाई तक प्रमाण पत्रों की जाँच की जाएगी तथा उसी दिन फ़ीस जमा किया जा सकता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *