Jalandhar : CP Swapan Sharma ने आतंकी लंडा के 5 गुर्गों की गिरफ्तारी पर किए खुलासे, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: कमिशनरेट पुलिस ने आतंकी लंडा के 5 गुर्गो को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सिमरनजीत सिंह उर्फ ​​सिम्मा पुत्र स्वर्गीय स्वर्ण सिंह निवासी गांव संगतपुरा, परमजीत सिंह उर्फ ​​पम्मा पुत्र निशान सिंह निवासी गांव यमराय, दिलबाग सिंह उर्फ ​​बागा पुत्र तहिल सिंह निवासी गांव बड़े साबरा, दिलप्रीत सिंह पुत्र रणजीत सिंह निवासी गांव हरिके, साजनदीप सिंह उर्फ साजन पुत्र सुखवंत सिंह निवासी गांव कुट्टीवाला के रूप में हुई है।

इस मामले में जानकारी देते हुए पुलिस कमिशनर स्वपन शर्मा ने खुलासा करते हुए कहा कि संगठित अपराध पर एक बड़ा झटका देते हुए। जालंधर पुलिस ने इन खूंखार गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया, जो हत्या और जबरन वसूली जैसे जघन्य अपराधों में शामिल थे। पुलिस ने परमजीत सिंह उर्फ ​​पम्मा से एक 30 बोर पिस्तौल और एक कारतूस और दूसरे आरोपी सिमरनजीत सिंह उर्फ ​​सिम्मा ने एक 32 बोर पिस्तौल और एक कारतूस बरामद किये है।

दिलप्रीत सिंह, दिलबाग सिंह उर्फ ​​बग्गा,साजनदीप सिंह उर्फ ​​साजन सहित पांचो आरोपी लखवीर सिंह उर्फ ​​लांडा के संपर्क में थे और तरनतारन, अमृतसर में व्यापारियों, आढ़तियों और दुकानदारों से फिरौती मांगने की वारदातों को अंजाम देते थे। दिलबाग सिंह के खिलाफ एक मामला लंबित है, अन्य गैंगस्टरों का अभी तक कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है।

थाना डिवीजन नंबर 1 में 25-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा नंबर 95 दिनांक 29-06-2024 दर्ज किया गया था। इस दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 32 बोर का रिवाल्वर बरामद किया गया था। कमिशनरेट पुलिस ने लंडा गैंग के कुल 13 गुर्गो को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *