CRPF के काफिले पर हमला, 1 जवान शहीद, 3 पुलिसकर्मी घायल

मणिपुर : जीरीबाम में अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने सीआरपीएफ और स्टेट पुलिस की संयुक्त टीम पर हमला किया। यह अटैक घात लगाकर किया गया। इस हलमे में एक सीआरपीएफ जवान के शहीद होने की खबर है। शहीद होने वाले सीआरपीएफ जवान की पहचान बिहार के रहने वाले अजय कुमार झा (43) के रूप में हुई है। बदमाशों ने यह हमला आज सुबह करीब 9 बजकर 40 मिनट पर किया गया। जानकारी के मुताबिक 20 बटालियन सीआरपीएफ और जीरीबाम जिला पुलिस की संयुक्त टीम एक साथ ऑपरेशन में लगी हुई थी।

इसी दौरान संयुक्त टीम पर घात लगाकर बदमाशों ने हमला कर दिया। हमले के वक्त करीब तीन जवान घायल भी बताए जा रहे है। इसके अलावा एक सीआरपीएफ जवान की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक संयुक्त सुरक्षा दल 13 जुलाई को हुई गोलीबारी की घटना से संबंधित तलाशी अभियान चलाने के लिए जीरीबाम जिला पुलिस स्टेशन के अंतर्गत मोनबंग गांव के पास जा रहा था। हमले में जिस जवान की मौत हुई है, वो सीआरपीएफ का हिस्सा था। वहीं जिरीबाम पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर (SI) सहित राज्य को तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।

मणिपुर में पिछले काफी दिनों से हिंसा का माहौल देखने को मिल रहा है और हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। यहां कुकी और मैतेई समुदाय के बीच संघर्ष का दौर जारी है। जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों अप्रैल में 2 सशस्त्र उपद्रवी समूहों के बीच एक बार फिर गोलीबारी हुई है। बताया गया कि उपद्रवियों ने तीन जिलों कांगपोकपी, उखरूल और इंफाल पूर्व के ट्राइजंक्शन जिले में एक दूसरे पर फायरिंग की। इस दौरान गोलीबारी में कुकी समुदाय के 2 लोगों की मौत हो गई थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *