कैफे सहित कई दुकानों में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में  देर रात भीषण आग लग गई। ये घटना मयूर विहार फेज 2 में स्थित नीलम माता मंदिर के समीप यूनिफॉर्म निर्माण की दुकान और कैफे में लगी। थोड़ी ही देर बाद इसने बड़ी संख्या में दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की घटना के बाद बड़ी संख्या में फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे हैं।

अग्निशमन अधिकारी एस.के दुआ ने कहा है कि फायर टेंडर की 25 गाड़ियां यहां आग बुझाने में लगी हुई हैं। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। एक व्यक्ति को रेस्क्यू किया है। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। अधिक जानकारी का इंतजार है।उप मुख्य अग्निशमन अधिकारी एस.के. दुआ ने बताया कि दिल्ली फायर सर्विस को रात 11:40 बजे कैफे में आग लगने की सूचना मिली। जब दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, तो आग इमारत की तीनों मंजिलों में फैल चुकी थी।

उन्होंने कहा कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, छत से एक व्यक्ति को रेस्क्यू किया गया है। एस.के. दुआ ने बताया कि उचित वेंटिलेशन नहीं होने के कारण आग फैल गई। उन्होंने कहा कि कॉम्प्लेक्स में 25-30 दुकानें हैं और 12-15 दुकानें आग से प्रभावित हैं। आग लगने के कारण एक फायरमैन घायल हो गया है, उसे अस्पताल भेज दिया गया है

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *