Punjab: भेड़ों को नोच-नोच कर खा गए आवारा कुत्ते, देखें वीडियो

गुरदासपुरः पुलिस थाना पुराना साला के अंतर्गत गांव करवाल में आवारा कुत्तों ने गुज्जर परिवार की 4 कीमती भेड़ों को नोंचकर खा लिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए गुज्जर लियाकत अली ने बताया कि कल रात कुत्तों का एक झुंड अचानक हमारे डेरे में घुस आया और उन्होंने हमारी चार कीमती भेड़ों को निशाना बना लिया। उन्होंने बताया कि इन भेड़ों को कुत्तों ने इतनी बुरी तरह से नोंचा कि इन चारों भेड़ों की मौत हो गई।

पीड़ित गुज्जर ने बताया कि इस घटना से हमारा करीब एक लाख रुपये का नुकसान हो गया है। उन्होंने बताया कि इलाके में आवारा कुत्तों का पूरा आतंक है। उन्होंने आज इन चार भेड़ों को निशाना बनाया है, वहीं आने वाले दिनों में हमारे स्कूल जाने वाले बच्चों को भी निशाना बनाया जा सकता है। ऐसे में उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इलाके में इन खूंखार कुत्तों के आतंक को खत्म करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *