समुद्र में Oil का टैंकर पलटा, 13 भारतीयों सहित 16 क्रू मेंबर लापता

नई दिल्ली : ओमान के पास एक तेल टैंकर समुद्र में पलट गया है। इस पर 13 भारतीय और 3 श्रीलंकाई समेत कुल 16 क्रू मेंबर्स सवार थे। ये सभी लापता हैं। घटना सोमवार (15 जुलाई) की है। इस पर 13 भारतीयों के सवार होने की बात अब सामने आई है। ओमान के समुद्री सुरक्षा केंद्र ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

समुद्री सुरक्षा केंद्र के मुताबिक, प्रेस्टीज फाल्कन नाम का तेल टैंकर दुबई के हमरिया पोर्ट से रवाना हुआ था। इस पर कोमोरोस का झंडा लगा हुआ था। यह यमन के अदन पोर्ट जा रहा था। डुक्म के पोर्ट टाउन के पास रास मद्रकाह से करीब 46 किमी दूर दक्षिण-पूर्व में तेल टैंकर पलट गया। क्रू मेंबर्स की तलाश में दो दिनों से सर्च और रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक जहाज अब भी समुद्र में उल्टा डूबा हुआ है। इससे तेल लीक हुआ है या नहीं इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

जानकारी के मुताबिक मुताबिक जो टैंकर डूबा है, उसकी लोकेशन चार दिन पहले अपडेट की गई थी। यह लगभग 117 मीटर लंबा तेल टैंकर है, जिसे 2007 में बनाया गया था। आमतौर पर ऐसे छोटे टैंकरों का इस्तेमाल छोटी यात्राओं के लिए किया जाता है। डुक्म पोर्ट ओमान के दक्षिण-पश्चिमी तट पर स्थित है, जो देश के तेल और गैस माइनिंग प्रोजेक्ट्स का प्रमुख केंद्र है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *