Punjab: छात्रों से भरी School Bus और टेंपो में हुई टक्कर, मची चीख पुकार

फाजिल्काः जिले के अबोहर हाईवे पर रामपुरा गांव के नजदीक स्कूली बच्चों से भरी बस के साथ सड़क हादसा हुआ है l बच्चों को लेकर स्कूल जा रही बस अचानक आगे आए टेंपो से टकरा गई l जिस दौरान टेंपो पलट गया l जबकि बस का भी काफी नुकसान हो गया है l बताया जा रहा है कि इस दौरान बस में काफी बच्चे सवार थे l कुछ एक को थोड़ी बहुत चोट लगी है l जबकि जानी नुकसान से बचाव रह गया l वहीं हादसे के दौरान बच्चों में चीख पुकार मच गई।

जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव रामपुरा में गुरुद्वारा साहिब में आज किसी के भोग का प्रोग्राम है l जिस दौरान टेंपो में पंखे व अन्य सामान आ रहा था। तभी सामने से आ रही बच्चों से भरी निजी स्कूल की बस ने टेंपो को टक्कर मार दी और टेंपो दूर जाकर गिरा व पलट गया l हालांकि दोनों वाहनों का माली नुकसान जरूर हुआ है l लेकिन इस दौरान स्कूली बच्चो व टेंपो चालक को थोड़ी बहुत चोट आई है l जबकि जानी नुकसान से बचाव रह गया है l

बताया जा रहा है कि स्कूल बस में करीब 30 बच्चे सवार थे। जिन्हें बस चालक सुबह-सुबह घर से लेकर स्कूल छोड़ने जा रहा था, कि रास्ते में यह हादसा हो गया l हालांकि टेंपो चालक कुनाल ने बताया कि वह पीछे देखकर सड़क से टेंपो को मोड़ रहे थे l लेकिन बस चालक ने तेज रफ्तार से उसे टक्कर मार दी l उन्होंने आरोप लगाया कि बस चालक का कहना है कि वह स्कूल से लेट हो रहा था जिस वजह से जल्दबाजी में हादसा हो गया l

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *