इस घटना के बाद इसका वीडियो पूरे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसे लेकर अब राजनीति भी तेज हो गई है। मुंबई एयरपोर्ट का ये दृश्य देश में बेरोजगारी की स्थिति को समझने के लिए बिलकुल सटीक है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मुंबई एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के फॉर्म काउंटर तक पहुंचने के लिए हजारों की संख्या में आवेदक एक-दूसरे के साथ कैसे धक्का-मुक्की कर रहे हैं।25 thousand unemployed people gathered for the recruitment of 600 posts in Air India, stampede occurred, watch video#25thousand #unemployed #people #gathered #the #recruitment #600posts #AirIndia #stampede #occurred #watch #video pic.twitter.com/wri8TrdTVQ
— Encounter News (@Encounter_India) July 17, 2024
Air India में 600 पदों की भर्ती के लिए 25 हजार बेरोजगारों की लग गई भीड़, मची भगदड़, देखें वीडियो

मुंबईः एयरपोर्ट पर बीते दिन 25 हजार लोग जमा हो गए। आपको ये बहुत आम बात लग रही होगी क्योंकि एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़ होना सामान्य बात है। लेकिन बता दें कि एयरपोर्ट पर जमा ये लोग कोई यात्री नहीं थे, बल्कि बेरोजगार लोग थे. ये सभी 25 हजार लोग नौकरी के लिए इंटरव्यू देने पहुंचे थे। गौर हो कि एयर इंडिया की तरफ से ‘एयरपोर्ट लोडर’ के लिए 600 पदों जॉब वैकेंसी निकाली थी। लेकिन इन 600 जॉब वैकेंसी के लिए 25,000 से अधिक आवेदन पहुंच गए। इसके बाद एयर इंडिया के कर्मचारियों को इतनी बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ को संभालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ गई।
Leave a Reply