Jalandhar के 3 लोगों की मौत, ई-रिक्शा, कार और ट्रैक्टर ट्राले में हुई टक्कर, देखें वीडियो

फगवाड़ाः फगवाड़ा-होशियारपुर मार्ग पर रावलपिंडी थाना अंतर्गत क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां ई-रिक्शा, कार और ट्राले के बीच हुई टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में बच्चे समेत एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत हो गई। वहीं घटना में ई-रिक्शा और ट्रैक्टर ट्रैला सड़क पर पलट गया।

जबकि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसएचओ मेजर सिंह मामले की जांच में जुट गए। एसएचओ ने बताया कि मृतक सदस्य जालंधर के रहने वाले हैं। उन्होंने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मरने वालों में पति-पत्नी और ढेड साल का बच्चा शामिल है। वहीं घायल व्यक्ति को जालंधर रैफर कर दिया गया। मृतकों की पहचान पप्पू यादव, सुनिता और इयान के रूप में हुई है, वह ई-रिक्शा में सवार थे। वहीं डॉक्टर ने कहा कि 4 व्यक्ति उनके पास अस्पताल में उपचार के लिए आए थे, जिसमें 3 की मौत हो गई, जबकि घायल व्यक्ति को जालंधर रैफर कर दिया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *