अब तक 14 लोगों को रेस्क्यू कर जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने 4 को मृत घोषित कर दिया। मौके पर NDRF और दिल्ली पुलिस की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं। जानकारी देते हुए डिविजनल फायर ऑफिसर राजेंद्र अटवाल ने बताया कि दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में शुक्रवार देर रात करीब 2:50 बजे एक मकान ढहने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे तो पता चला कि पूरी बिल्डिंग ढह गई है और लोग मलबे में फंसे हुए हैं। तभी तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया। दरअसल, शुक्रवार रात दिल्ली में मौसम ने अचानक करवट ली थी। तेज बारिश और आंधी-तूफान के चलते कई इलाकों में नुकसान हुआ। माना जा रहा है कि इसी वजह से मुस्तफाबाद की इमारत भी ढह गई। NDRF की टीम अभी राहत कार्य चला रही है। टीम फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए कड़े प्रयास कर रही है।4 मंजिला Building गिरी, 4 लोगों की मौत, कई लोग मलबे में फंसे NEWS:https://t.co/HyTbVB46jY pic.twitter.com/ooYmpafbi0
— Encounter India (@Encounter_India) April 19, 2025
4 मंजिला Building गिरी, 4 लोगों की मौत, कई लोग मलबे में फंसे, देखें वीडियो

नई दिल्लीः शुक्रवार देर रात 4 मंजिला बिल्डिंग ढह जाने का मामला सामने आया है। हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि अभी भी 10 से ज्यादा लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। पुलिस के मुताबिक, हादसे में 22 से ज्यादा लोग मलबे में दब गए थे।
Leave a Reply