Punjab News: सुखबीर बादल का इस्तीफा मंजूर होने के बाद ज्ञानी रघबीर सिंह का आया बयान, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल की ओर से शिरोमणि अकाल दल के प्रधान पद से दिए इस्तीफा को मंजूर कर लिया गया है। बीती दिनी शिरोमणि अकाली दल के वर्किंग कमेटी की ओर से अहम मीटिंग की गई। जिसमें सुखबीर बादल के दिए इस्तीफे को मंजूर करते फैसले का स्वागत किया गया। इस मामले को लेकर श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिबान ज्ञानी रघबीर सिंह बयान आया है।
उन्होंने कहा श्री अकाल तख्त साहिब की ओऱ से बनाई 7 मेंबरी कमेटी रद्द नहीं की गई है, वह अपने आदेशों पर कायम है। उनकी कमेटी अपनी जगह पर स्टैंड करती है। उन्होंने कहाकि अब जल्द ही शिरोमणि अकाली दल को नया प्रधान मिलेगा।
बता दें कि श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से सुखबीर सिंह बादल को तन्ख्वाहीया घोषित किया गया था, उस समय ही सुखबीर बादल को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन तन्ख्वाहीया लगने के बाद लगताह ही सुखबीर सिंह बादल का इस्तीफा प्रवान नहीं किया जा रहा था, लेकिन बीती दिनी शिरोमणि अकाली दल की वर्किंग कमेटी की ओऱ से सुखबीर बादल का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *