लाखों भक्तों ने पवित्र धूणे पर टेका माथा

ऊना/ सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल डेरा बाबा रुद्रानंद जी आश्रम नारी में सप्ताह से चल रहा गुरु पूर्णिमा उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। रविवार को गुरु पूर्णिमा के दिन भी 30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने डेरे में पहुंचकर पवित्र धूणे पर माथा टेका और डेरे के महंत वेदांताचार्य सुग्रीवानंद जी महाराज से आशीर्वाद भी प्राप्त किया। गुरु पूर्णिमा उत्सव का आरंभ 16 जुलाई को पीपल चूरी से हुआ था। रविवार आते आते लाखों श्रद्धालु डेरे में माथा टेक चुके थे। गुरु महाराज और उनके परम शिष्य आचार्य हेमानंद जी महारज की दिव्य उपस्थिति से डेरे का परिसर भक्तिमय बना रहा। देश विदेश से आए भक्तों ने अपने प्रिय धार्मिक स्थल पर पूजा अर्चना, हवन यज के अलावा डेरे का स्वादिष्ट लंगर भी ग्रहण किया। रविवार को गुरु पूर्णिमा के दिन पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने अपने गुरू के सानिध्य में जिस प्रकार का भजन कीर्तन किया वह देखते ही बनता था। इस वर्ष गुरु पूर्णिमा का पूरा कार्यक्रम नारी डेरे में ही रखा गया था। इससे पहले अमलैहड़ डेरे में भी दो दिन के लिए कार्यक्रम किए जाते थे लेकिन इस वर्ष सारा उत्सव एक ही स्थान पर मनाया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *