Punjab News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, देखें वीडियो

Written by

in

होशियारपुरः जिले के टांडा बाइपास में आज दोपहर बाद ट्रक के नीचे आने से बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बख़शीश सिंह पुत्र गुलज़ारी लाल निवासी गांव स्तियाणा, होशियारपुर के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना थाना मॉडल टाउन की पुलिस को दे दी गई है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी और PCR कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।

मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि ट्रक टांडा की तरफ आ रहा था और जैसे ही मोटरसाइकिल सवार चौक के पास पहुंचा तो वह ट्रक की चपेट में आ गया। इस घटना में उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। मौके पर पहुँचे पुलिस अधिकारी का कहना है कि पुलिस ने ट्रक और ड्राइवर को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल होशियापुर में भेज दिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *