Punjab : डायरिया की बीमारी को लेकर डाक्टर ने दी चेतावनी, देखें वीडियो

लुधियाना : मौसम बदलते ही तरह-तरह की बीमारियाँ फैलती है। मौसम बदलते ही डायरिया जैसी खतरनाक बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। खासकर डायरिया बच्चों और बुजुर्गों को होने का खतरा रहता है। डायरिया की बीमारी बाहर का खाना खाने और गंदा पानी पीने से फैलती है।

लुधियाना शहर के सिविल सर्जन ने जानकारी देते हुए कहा कि लोगों को बाहर का खाना नहीं खाना चाहिए और पानी उबालकर या फिल्टर वाला पानी पीएं। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं करते हैं तो डायरिया की चपेट में आ सकते है। उन्होंने बताया कि सिविल अस्पताल में डायरिया के मरीजों के लिए सभी तैयारियां पूरी है। फिलहाल दो से पांच केस ही आ रहे हैं, लेकिन अस्पताल में कोई भी भर्ती नहीं है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *