Punjab News: Transformer से Sparking होने से 3 एकड़ नाड़ को लगी आग, देखें वीडियो

Written by

in

मोगाः जिले गांव दून्ने में आज ट्रांसफार्मर से स्पार्किंग होने के चलते खेत में खड़ी गेहूं की नाड़ को आग लग गई। इस घटना को लेकर लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने देखा कि खेत में लगे ट्रांसफार्मर से स्पार्किंग हो रही है। ट्रांसफार्मर से चिंगारी निकलने आग लगने के बात लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को सूचना दी। वहीं मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड के कर्मियों ओर गांव वासियों की सहायता से आग पर काबू पा लिया गया।

बताया जा रहा हैकि इस घटना से 3 एकड़ नाड जल कर राख हो गई। लोगों का कहना है कि अगर कुछ ओर देरी हो जाती तो साथ खड़ी गेहूं की फसल को भी भारी नुकसान हो सकता था। वहीं फायर ब्रिगेड के कर्मचारी ने बताया कि आग ट्रांसफार्मर से स्पार्किंग होने के कारण लगी है। बिजली विभाग को आज कल इन दिनों में काफी ध्यान देने की जरूरत है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *