होशियारपुरः प्राइवेट स्कूलों द्वारा बच्चों की स्कूल फीस और बस के लिए मोटी रकम प्रशासन द्वारा वसूली जाती है। लेकिन अभिभावकों से भारी भरकम वसूलने के बावजूद बच्चों को सुविधाएं पूरी नहीं मिल रही। ऐसा ही एक मामला M.S.K Day Boarding School का सामने आया है।
जहां बच्चों को ले जाते समय M.S.K Day Boarding School की बस खराब हो गई। इस दौरान बच्चों को बस से उतारकर उनसे धक्का लगवाया गया। वहीं इसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि गर्मी में बच्चे बस से उतरकर धक्का लगा रहे है। हालांकि इस मामले को लेकर प्रशासन का कोई बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में अब देखना यह होगा कि बस चालक द्वारा बच्चों से धक्का लगाने को लेकर प्रशासन क्या कार्रवाई करता है।
Punjab: M.S.K Day Boarding School की बस खराब होने पर बच्चे लगा रहे धक्का, देखें वीडियो

Leave a Reply