दुनिया के मशहूर सिंगर Dubai Airport से गिरफ्तार

दुबई। पाकिस्तान के मशहूर सिंगर राहत फतेह अली खान को दुबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया है। पाकिस्तानी मीडिया के रिपोर्ट्स के मुताबिक बताय़ा जा रहा है कि उन्हें उनके पूर्व मैनेजर सलमान अहमद द्वारा मानहानि की शिकायत के चलते उन्हें गिरफ्तार किया गया है। वे आज लाहौर से एक म्यूजिक कॉन्सर्ट के लिए दुबई पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि पहले उन्हें प्लेन पर चढ़ने से रोका गया, फिर उन्हें हिरासत में लिया गया और बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

बता दें, राहत फतेह अली खान एक मशहूर सिंगर हैं जिनकी दुनियाभर में फैन फॉलोइंग हैं। उन्होंने भारत में रहते हुए भी अपना खूब नाम कमाया। बॉलीवुड में उनके नाम से ऐसे कई गाने हैं, जो लोगों के बीच आज भी काफी मशहूर हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *