संदिग्ध परिस्थितियों में नाबालिग की मौत, अस्पताल के बाहर हंगामा, देखें वीडियो

पंचकूला। शहर से एक संदिग्ध मामले में नाबालिग की मौत होने का मामला सामने आया है। जहां, पंचकूला शहर के सेक्टर 6 के अस्पताल में दाखिल थी। जिसकी 14 साल की उम्र थी। नाबालिग को 19 तारिख से अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। जिसे आज डॉक्टरों ने अस्पताल से छूट्टी दे दी। छुटी होने के बाद बच्ची को घर ले जाया गया। जहां, घर जाते ही बच्ची की मौत हो गई। मृतक लक्ष्मी 14 साल की थी जो दसवीं कक्षा में पढ़ रही थी।

बच्ची के परिजनों ने अस्पताल के बाहर नाबालिग की बॉडी रखकर हंगामा किया और हॉस्पिटल के स्टाफ के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि बच्ची की तबियत ठीक नहीं थी। तब भी बच्ची की छुट्टी कर दी गई। जिसके बाद डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

जिसके बाद बच्ची की बॉडी का पोस्टमाटर्म करने की बात सुनकर परिजनों बॉडी लेकर हुए मौके से फरार हो गये। वहीं, डाक्टरों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे दी। जिसके बाद पुलिस ने सेक्टर 6 के गेट के पास से बॉडी सेक्टर 6 हॉस्पिटल लेकर आई। वहीं, परिजनों का कहना था कि बच्ची का पोस्टमार्टम न करवाया जाए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *