Punjab: दिनदहाडे़ Gas Agency के पास महिला से Activa छीनकर लुटेरे हुए फरार, देखें CCTV

होशियारपुरः जिले में लगातार लूटपाट के मामलों में बढ़ौतरी हो रही है। वहीं दसूहा में दिनदहाड़े मोटरसाइकिल पर सवार लुटेरे कुछ सेकेंड में महिला की एक्टिवा लूटकर फरार हो गए। घटना दसूहा शहर के बीचों बीच स्थित सोही गैस एजेंसी के पास मार्किट की है। लूट की सारी घटना बजार में दुकानों में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

घटना के बाद पीड़ित महिला दसूहा थाने में शिकायत दर्ज करवाने पहुंची। पीड़ित महिला कर्मजीत कौर पत्नी जतिंदर सिंह गांव पंडोरी आराइयां की रहने वाली है। उसने पुलिस को बताया कि वह किसी काम से जा रही थी कि पीछे से काले रंग की बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने उसे साइड मारकर गिरा दिया और उसकी स्कूटी लूटकर फरार हो गए। महिला के बयान पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस लूट का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि जहां पहले से बाइक सवार लुटेरे महिला के आने से पहले उसकी एक्टिवा को रोकने का प्रयास करते हैं। लेकिन जब महिला दूसरी तरफ से अपनी एक्टिवा निकालने की कोशिश करती है तो बदमाश उसकी एक्टिवा के सामने अपनी बाइक लगाकर उसे गिरा देते हैं। बाइक से दूसरा लुटेरा उतरा है और महिला की एक्टिवा लूटकर फरार हो जाता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *